भारतीय रेल के रोचक तथ्य ट्रेन नंबर के पहले अंक से जाने ट्रेन की पूरी जानकारी
जी हाँ ! इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी जान लेंगे की रेलगाड़ी के नंबर के केवल एक अंक से रेलगाड़ी के बारे में क्या और कितनी जानकारी मिल जाती हैं।
यहाँ में यह बताने जा रहा हूँ की रेलगाड़ी जिसमें आप सफ़र कर रहे या करने वाले हैं उस रेलगाड़ी के नंबर का प्रथम अंक क्या जानकारी देता हैं :-
अगर रेलगाड़ी का प्रथम अंक 0 है तो इसका अर्थ यह है की वह ट्रेन
विशेष ट्रेन के रूप में चलाई जा रही हैं जैसे ग्रीष्म कालीन विशेष summer specials, छुट्टियां विशेष holiday specials, अन्य प्रकार की विशेष आदि
अगर रेलगाड़ी का प्रथम अंक यदि 1 या 2 है तो इसका अर्थ यह है की इस नंबर की ट्रेन लम्बी दुरी की ट्रेन हैं। जैसे राजधानी Rajdhani, शताब्दी Shatabdi, जन साधारणJan Sadharan, संपर्क क्रांति Sampark Kranti, गरीब रथ Garib Rath, दुरंतो Duronto, अन्य आदि (यहाँ 1नंबर के ट्रेन के कार्यरत होने पर 2 का उपयोग लिया जाता हैं)।
अगर आप जिस रेलगाड़ी में सफ़र कर रहे हैं उसका प्रथम अंक 3 है तो इसका अर्थ यह है की आप कलकत्ता में सफ़र कर रहे हैं। जी हाँ ट्रेन का प्रथम अंक यदि 3 हैं तो इसका अर्थ यह हैं की आपकी रेलगाड़ी कलकत्ता उपनगरीय रेल हैं।
अगर आप जिस रेलगाड़ी में सफ़र कर रहे हैं उसका प्रथम अंक 4 है तो उसका अर्थ यह है की आप चेन्नई, नई दिल्ली, सिकन्द्राबाद जैसे महानगर के क्षेत्र कें उपनगरीय रेल में सफ़र कर रहे हैं।
अगर रेलगाड़ी का प्रथम अंक 5 है तो इसका अर्थ यह है की यह ट्रेन एक पारंपरिक डिब्बों वाली लोकल ट्रेन हैं। जो लगभग सभी स्टेशन पर रूकती हैं।
अगर रेलगाड़ी का प्रथम अंक 6 है तो इसका अर्थ यह है की वो ट्रेन MEMU ट्रेन हैं।
अगर रेलगाड़ी का प्रथम अंक 7 है तो इसका अर्थ यह है की यह ट्रेन एक DEMU ट्रेन हैं।
अगर आप जिस रेलगाड़ी में सफ़र कर रहे हैं उसका प्रथम अंक 9 है तो इसका अर्थ यह है की आप मुम्बई में सफ़र कर रहे हैं। जी हाँ ट्रेन का प्रथम अंक यदि 9 हैं तो इसका अर्थ यह हैं की आपकी रेलगाड़ी मुम्बई क्षेत्र की उपनगरीय रेल हैं।
Highest bridge in chenab, J&K
महत्वपूर्ण तथ्य - भारतीय रेलवे
- अब तक भारत में 63,140 kms रेलवे लाइन बन चुकी हैं यानि पटरियो को सीधा किया जाये तो ये पृथ्वी के चारो और 1.5 चक्कर लगा सकता हैं .
- 8,702 passanger रेले हैं
- भारत में रेलवे परिवहन की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 में हुई , सबसे पहले रेल मुंबई और ठाणे के बीच 33 kms पर चलाई गयी
- 6,856 रेलवे स्टेशन हैं
- 1.4 करोड़ रोजाना यात्री सफ़र के लिए रेल का प्रयोग करते हैं
- 16 लाख से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी कम करते हैं
- Loco-pilot (रेल ड्राइवर ) का वेतन 1 लाख से ऊपर होता हैं
- भारतीय रेलवे ने एफिल टावर से भी ऊँचा ब्रिज Chenab जम्मू-कश्मीर में बनाया हैं
- भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर प्रति मिनट लगभग 15 लाख हिट मिलते हैं





