राशि के अनुसार किस रंग के पुष्पों से करे मां सरस्वती की आराधना ?
राशि के अनुसार पुष्प का चयन कर करें माँ सरस्वती की वंदना !
राशि के अनुरूप रंग की पुष्प पूजा से करें माँ सरस्वती को प्रसन्न और अर्जित करें विद्या, ज्ञान, यश और ख्याति :-
कहते हैं जिनकी जिव्हा पर सरस्वती देवी का वास होता है, वे अत्यंत ही विद्वान व कुशाग्र बुद्धि होते हैं। जिन पर सरस्वती की कृपा होती है, वे ज्ञानी और विद्या के धनी होते हैं। और मां सरस्वती की कृपा से ही विद्या, बुद्धि, वाणी और ज्ञान की प्राप्ति होती है। माँ सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी का दिन खास होता है।
वैसे तो बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती को पीला भोग लगाया जाता है और इस दिन का भोजन भी पीला बनाया जाता है। परन्तु पुष्प अर्पण करते समय आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप माँ सरस्वती को विशेष रूप से प्रसन्न कर उनसे ज्ञान और आशीर्वाद पाना चाहे तो अपनी राशि के अनुसार रंग का चयन कर उन रंगों के पुष्प चढ़ावा चढ़ावें।
मेष, वृश्चिक और सिंह राशि
हम राशि के अनुसार रंग की बात करें तो सर्वप्रथम मेष, वृश्चिक और सिंह राशि के व्यक्ति लाल रंग के पुष्प का प्रयोग करें। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वाले विशेषत: लाल गुड़हल, लाल कनेर, लाल गैंदे आदि से आराधना करके माँ सरस्वती को प्रसन्न कर लाभ उठाएं।
वृष, तुला और कर्क राशि
वृष, तुला और कर्क राशि के छात्र और व्यक्ति श्वेत रंग के पुष्प का प्रयोग करें। मेष और वृश्चिक राशि वाले विशेषत: श्वेत कमल या अन्य श्वेत पुष्प से आराधना करके माँ सरस्वती को प्रसन्न कर लाभ उठाएं।
मिथुन और कन्या राशि
इसी तरह मिथुन और कन्या राशि के छात्र और व्यक्ति कमल के पुष्प का प्रयोग करें ताकि माँ सरस्वती आप पर जल्दी प्रसन्न हो सके।
धनु और मीन राशि
इसी तरह धनु और मीन राशि वाले पीले रंग के पुष्प का प्रयोग कर माँ सरस्वती की पूजा करें।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के लोग नीले रंग के पुष्पों से मां सरस्वती की आराधना कर प्रसन्न कर सकते हैं।
