10 रुपये के नए सिक्के को कैसे पहचाने ? जानें इस वेबपोस्ट में ➡ इस पोस्ट के जरिये मिलेंगी यह जानकारी कि 10 रुपये के नए सिक्के में क्या खूबियां होती है जो उसकी नई पहचान करती हैं ➡
दस रुपये के नए सिक्के की पहचान :-
▶ 10 रुपये के नए सिक्के के ऊपर जो पट्टीयां strips होगी वो संख्या में गिनने पर 10 ही होगी।
▶ 10 रुपये के नए सिक्के के मध्य में चांदी रंग वाले भाग में ₹ का प्रतीक लिखा रहता हैं।
▶ 10 रुपये के नए सिक्के में जहाँ पट्टीयां और ₹ का चिन्ह होता है उसके दूसरी तरफ मध्य में चांदी रंग वाले भाग में अशोक स्तंभ का प्रतीक और सत्यमेव जयते लिखा रहता हैं।
▶ 10 रुपये के नए सिक्के में जहाँ अशोक स्तंभ का प्रतीक और सत्यमेव जयते लिखा होता है उसके दोनों किनारों की ओर एक तरफ हिंदी में भारत और दूसरी ओर अंग्रेजी में INDIA लिखा रहता हैं।


▶ 10 रुपये के नए सिक्के में जहाँ अशोक स्तंभ का प्रतीक और सत्यमेव जयते लिखा होता है उसके नीचे किनारे पर निर्माण का वर्ष अंकित होता है।
▶ 10 रुपये के नए सिक्के में जहाँ निर्माण का वर्ष अंकित होता है उसके नीचे एक गोल बिंदु भी अंकित होता है।
रिजर्स बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कहा है कि 10 रुपए का सिक्का प्रचलन में है और जो भी इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक की यह प्रतिक्रिया सिक्के पर बैन को लेकर उड़ी रही अफवाहों के बीच आया है।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें