हिंदी भाषा में रोचक जानकारी, सुविचार, जॉब, सरकारी नोकरी, कैरियर, कृषि, चुटकुले, भ्रमण स्थल की जानकारी, व्रत कथाएँ, रेसिपी, स्वास्थय, हैल्थ आदि सम्मिलित जानकारी का एक उचित स्थान है। Ghrelu upchar khan-pan sehat aayurvedic upchar Vart kathye mahapurusho ki jivni dharmik yatra hindu tirth Job in india rochak jankari all in one in hindi

हैल्थ :- भोजन करने के नियम

भोजन कैसे करें ?


 भोजन करने के लिये भी नियमों का पालन करने से शरीर के बीमार होने की सम्भावना समाप्त हो जाती हैं। जानें  भोजन करनें के नियम :-

● सदैव हाथ मुँह धोकर ही भोजन करने बैठना चाहिये।

● भोजन सदैव बैठकर करना चाहिये। खड़े- खड़े भोजन करने से पेट की कई बीमारियां हो सकती हैं।

● सदैव भारी और कड़े पदार्थ पहले खाएं जबकि नर्म और हल्के पदार्थ बाद में खाएं।

● सदैव पहले मीठा फिर नमकीन और फिर
तीखा या कड़वा खाये।

● गरम खाना सुपाच्य होता हैं।

● भोजन करते समय हँसना या बातचीत नहीं करनी चाहिये।

● भूख के अनुसार यानि जितनी भूख हो उतना ही खाना चाहिये।

● खानें के बीच में पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिये। यदि आवश्यक हो तो एक दो घूंट पानी पी सकते हैं।

● भोजन चबा चबा कर करना चाहिये।

● भोज्य पदार्थ आपस में अनुकूल होने चाहिये। प्रतिकूल भोज्य जैसे दूध के साथ तेल या दूध के साथ नमक का प्रयोग नहीं करें।

● रात के समय हल्का भोजन करें।

● रात के समय भोजन में दही या छाछ का प्रयोग नहीं करना चाहिये।

● भोजन के पश्चात् व्यायाम नहीं करें।

● भोजन के पश्चात् सोना नहीं चाइए।

● भोजन के बाद स्नान न करें।

Popular Posts

Website Views