हिंदी भाषा में रोचक जानकारी, सुविचार, जॉब, सरकारी नोकरी, कैरियर, कृषि, चुटकुले, भ्रमण स्थल की जानकारी, व्रत कथाएँ, रेसिपी, स्वास्थय, हैल्थ आदि सम्मिलित जानकारी का एक उचित स्थान है। Ghrelu upchar khan-pan sehat aayurvedic upchar Vart kathye mahapurusho ki jivni dharmik yatra hindu tirth Job in india rochak jankari all in one in hindi

घटस्थापना की विधि

घटस्थापना की विधि

घटस्थापना

सामग्री:

1 मिट्टी का पात्र 
2 जौ बोने के लिए मिटटी 
3 जौ 
4 घट / कलश (सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का) 
5 गंगाजल 
6 मोली 
7 इत्र 
8 साबुत सुपारी 
9 दूर्वा
10 कलश में रखने के लिए सिक्के 
11 पंचरत्न 
12 अशोक या आम के 5 पत्ते 
13 चावल 
14 पानी वाला नारियल 
15 लाल कपडा 
16 फूल माला 



   सर्वप्रथम मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब जौ की एक परत बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत और एक परत जौ की बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मोली बाँध दें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र दाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। 
नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मोली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। "हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इस में पधारें।" कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें। 
अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती का प्रयोग करें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Website Views