नवरात्र घटस्थापना क्यों करते हैं ?
घटस्थापना क्यों करते हैं :-
नवरात्रि यानि नौ दिनों की समय अवधि में ब्रह्मांड में कार्यरत दैव्य शक्ति तत्त्वों का आवाहन कर उन्हें घट में स्थापित किया जाता हैं। जिससे पवित्रता, सुख-समृद्धि व वैभव की स्थापना होती हैं और कष्टकारी नकारात्मक दोषों को दूर किया जाता हैं।
घटस्थापना में घट का महत्व
घट या कलश के मुख में विष्णुजी का निवास माना जाता हैं। घट या कलश के कंठ में रुद्र नीलकंठ
शिवजी का निवास माना जाता हैं। घट या कलश के मूल में ब्रह्माजी स्थित होते हैं और घट/कलश के मध्य भाग में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं। इस प्रकार घटस्थापना से सभी देवी-देवताओं की पूजा हो जाती है।
घटस्थापना का महत्व :-
◆ घट में स्थापित शक्ति तत्त्वों के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें और दोष नष्ट हो जाते हैं।
◆ धर्म शास्त्रों के अनुसार मान्यता है की घटस्थापना करने से सुख-समृद्धि, वैभव प्राप्त होता हैं और मंगल कामनाओं की पूर्ति होती है।
◆ घटस्थापना से नवरात्रि के नौ दिन के उत्सव की शुरुआत होती है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें