कैसे करें धनतेरस के दिन भगवान् कुबेर की पूजा ?
धनतेरस, धन्वन्तरि जयन्ती, धन्वन्तरि त्रयोदशी विशेष
धनतेरस के साथ ही पाँच दिनों के दीपोत्सव पर्व की शुरुआत होती है।
इस दिन भगवान् कुबेर का पूजन किया जाता हैं।
जानें कैसे करें धनतेरस के दिन भगवान् कुबेर की पूजा
कुबेर पूजन :-
शुभ मुहूर्त में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई गादी बिछाएं अथवा
पुरानी गादी को ही साफ कर पुनः स्थापित कर उस पर नवीन कपड़ा बिछाएं।
सायंकाल के महूर्त में तेरह दीपक प्रज्वलित कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करें।
अब निम्न ध्यान मंत्र बोलकर भगवान कुबेर का ध्यान लगाएं -
"श्रेष्ठ विमान पर विराजमान,
गरुड़मणि के समान आभावाले,
दोनों हाथों में गदा एवं वर धारण करने वाले,
सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत तुंदिल शरीर वाले,
भगवान शिव के प्रिय मित्र निधीश्वर कुबेर का मैं ध्यान करता हूं।"
गरुड़मणि के समान आभावाले,
दोनों हाथों में गदा एवं वर धारण करने वाले,
सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत तुंदिल शरीर वाले,
भगवान शिव के प्रिय मित्र निधीश्वर कुबेर का मैं ध्यान करता हूं।"
इसके पश्चात स्थापित भगवान् कुबेर पर फूल चढ़ाए और
निम्न मंत्र द्वारा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें -
निम्न मंत्र द्वारा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें -
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।'
इसके पश्चात कपूर से आरती उतारकर मंत्र पुष्पांजलि अर्पित करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें