14 नवंबर ~ विश्व मधुमेह दिवस
14 नवंबर ~ विश्व मधुमेह दिवस
हर वर्ष 14 नवंबर को मधुमेह दिवस मनाया जाता है। निरन्तर मधुमेह रोगियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष विश्व मधुमेह दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
14 नवंबर ही क्यों ~
फ्रेडरिक बेटिंग के योगदान को याद रखने के लिए इंटरनेशनल डायबेटिक फेडरेशन द्वारा 14 नवंबर का चयन किया गया।प्रतीक चिह्न
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस का प्रतीक चिह्न नीला छल्ला चयन किया गया है।
छल्ला या वृत्त सदैव निरंतरता का प्रतीक होता है।
वृत्त इस बात का प्रतीक होता है की विश्व के सभी लोग इस पर काबू पाने के लिये एकजुट हों।
नीला रंग आकाश, सहयोग और व्यापकता का प्रतीक है।
प्रतीक चिह्न के साथ यह नारा दिया गया है-
~ मधुमेह के लिए एकजुटता ~
~ मधुमेह के लिए एकजुटता ~


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें