भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजगुरु का संक्षिप्त परिचय :-
क्रान्तिकारी राजगुरु
संक्षिप्त परिचय :-
नाम ~ शिवराम हरि राजगुरु
जन्म ~ 24 अगस्त, 1908
जन्म भूमि ~ पुणे
शहीद दिवस ~ 23 मार्च, 1931 (उम्र 23 वर्ष)
शहीद स्थान ~ सेंट्रल जेल, लाहौर, पंजाब ( अब पाकिस्तान में )
पिता का नाम ~ श्री हरि नारायण,
माता का नाम ~ पार्वती बाई
प्रसिद्धि ~ स्वतंत्रता सेनानी
आंदोलन ~ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
जेल यात्रा ~ 28 सितंबर, 1929
साथी क्रांतिकारी ~ भगतसिंह, सुखदेव, चन्द्रशेखर आज़ाद, यतीन्द्रनाथ दास
विशेष ~
★ अपने संगठन में राजगुरु सबसे अच्छे निशानेबाज माने जाते थे।
★ `स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं उसे हासिल करके रहूँगा' का उद्घोष करने वाले बाल गंगाधर तिलक के विचारों से बहुत प्रभावित थे।
★ पुणे का वह खेड़ा गाँव जहाँ राजगुरु का जन्म हुआ था, उसे अब 'राजगुरु नगर' के नाम से जाना जाता है।
★ फाँसी पर ले जाते समय भगतसिंह और सुखदेव के साथ वे तीनों मस्ती से गा रहे थे -
मेरा रँग दे बसन्ती चोला, मेरा रँग दे;
मेरा रँग दे बसन्ती चोला। माय रँग दे बसन्ती चोला।।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें