हिंदी भाषा में रोचक जानकारी, सुविचार, जॉब, सरकारी नोकरी, कैरियर, कृषि, चुटकुले, भ्रमण स्थल की जानकारी, व्रत कथाएँ, रेसिपी, स्वास्थय, हैल्थ आदि सम्मिलित जानकारी का एक उचित स्थान है। Ghrelu upchar khan-pan sehat aayurvedic upchar Vart kathye mahapurusho ki jivni dharmik yatra hindu tirth Job in india rochak jankari all in one in hindi

लोहड़ी का त्यौहार

लोहड़ी



⏩ लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है।
⏩ खासकर लोहड़ी का त्यौहार पंजाब तथा हरियाणा के लोगो द्वारा मनाया जाता है। 
⏩ हर वर्ष पौष माह के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद यानि मकर संक्रांति से एक दिन पहले आने वाली रात को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।
⏩ लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही बालक और बालिकाएँ 'लोहड़ी' के लोकगीत गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठे करते हैं।
⏩ इस एकत्रित सामग्री से चौराहे या मुहल्ले के किसी खुले स्थान पर अग्नि जलाई जाती है।
⏩ मुहल्ले या गाँव भर के लोग घर और व्यवसाय के कामकाज को पूरा करने के बाद सज–धजकर अग्नि के चारों ओर घेरा डालकर आसन जमा लेते हैं।



⏩ प्रत्येक परिवार इस अग्नि की परिक्रमा करता है।
⏩ चिवड़ा, तिल, मेवा, गजक आदि की आहूति अग्निदेव को चढ़ायी जाती हैं। 
⏩ पुरुष अलाव के चारों ओर एकत्रित होकर भांगड़ा नृत्य करते हैं।
⏩ इस अवसर पर रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाए जाते हैं।
⏩ घर लौटते समय 'लोहड़ी' में से दो चार दहकते कोयले, प्रसाद के रूप में, घर पर ले जाने की प्रथा भी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Website Views